फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSP made Mukesh Ahirwar Chief Coordinator

Jhansi News: बसपा ने मुकेश अहिरवार को बनाया चीफ कोआर्डिनेटर

Wed, 24 Apr 2024 05:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
BSP made Mukesh Ahirwar Chief Coordinator
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी में उठापटक मंगलवार को भी जारी रही। लालाराम अहिरवार को चित्रकूट प्रभारी के पद से भी हटा दिया गया है। अब मुकेश अहिरवार को झांसी-चित्रकूट मंडल का चीफ कोआर्डिनेटर बनाया है।

दरअसल झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही पार्टी सुप्रीमो तक शिकायतें पहुंचाने का दौर जारी है। इसी बीच अनुशासनहीनता के आरोप में प्रत्याशी राकेश कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। पदाधिकारियों के कई बदलावों के बाद सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। बुंदेलखंड प्रभारी रहे लालाराम अहिरवार के कद को भी लगातार छोटा किया गया। अब लालाराम अहिरवार को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। मुकेश अहिरवार को चीफ कोआर्डिनेटर बनाया गया है, जो झांसी और चित्रकूट मंडल के प्रभारी होंगे। मुकेश अहिरवार जिलाध्यक्ष और बुंदेलखंड प्रभारी रह चुके हैं। यह हाल ही में मध्यप्रदेश के प्रभारी भी रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed