फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Brother in law death due to beating of sister in law in jhansi

भाभी कि पिटाई से देवर की मौत: दोनों के बीच थे प्रेम संबंध, हाथ पकड़कर अपने साथ ले गई फिर किया मरणासन्न

Thu, 23 Mar 2023 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

इमरत अपने घर पर था। रात करीब 10 बजे मालती उसका हाथ पकड़कर अपने घर ले गई। वहां पर इमरत को कमरे में बंद कर बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की।

विज्ञापन
Brother in law death due to beating of sister in law in jhansi
घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बबीना गांव में भाभी ने अपने प्रेमी देवर को पीट-पीटकर मार डाला। देवर के भाभी के साथ प्रेम संबंध थे। देवर को शक था कि भाभी दूसरे युवक से फोन पर बात करती है। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। भाभी ने 21 मार्च को देवर को अपने घर बुलाया और अपने बेटे दमाद के संग उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।  गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भाभी, उसके बेटे, दामाद समेत 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

थाना बबीना के बड़ा गांव निवासी इमरत सिंह राजपूत (36) पुत्र हरिराम अविवाहित था। भाई उत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि इमरत भाभी मालती के पास पड़ोस में रहता था। मालती ही उसे खाना देती थी। उसके और मालती के बीच प्रेम संबंध थे। मालती का पति पूणे में मजदूरी करता है। 20 मार्च को मालती किसी युवक से फोन पर बातचीत कर रही थी। इस बात को लेकर मालती और इमरत के बीच विवाद हो गया था। 

विज्ञापन

 

इमरत को घर से ले गई थी भाभी

21 मार्च की रात को इमरत अपने घर पर था। रात करीब 10 बजे मालती उसका हाथ पकड़कर अपने घर में ले गई। वहां पर इमरत को कमरे में बंद कर दिया और अपने रिश्तेदारों को फोन कर दिया। बेटे व रिश्तेदारों के साथ मिलकर बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद इमरत को उसके कमरे में चारपाई पर लिटाकर भाग गए। सूचना पर परिजन घर पहुंचे और घायल को बबीना अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान इमरत की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बबीना पुलिस ने उत्तम की शिकायत पर भाभी मालती, बेटे दिनेश, दामाद नीरज, लक्ष्मण समेत 5 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed