{"_id":"61bcecf9cbd71100537054d0","slug":"bjp-workers-will-bring-a-crowd-to-the-public-meeting-distribute-invitation-letters-jhansi-news-jhs2111722108","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा, जनसभा में भीड़ लाने का लक्ष्य, आमंत्रण पत्र भी बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा, जनसभा में भीड़ लाने का लक्ष्य, आमंत्रण पत्र भी बांटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ से पहले 19 दिसंबर को होने वाली जनसभा में भीड़ लाने का लक्ष्य बूथ, वार्ड अध्यक्षों और मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में आमजन, व्यापारियों को आमंत्रण पत्र भी बांटे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल होंगी।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में छह यात्राएं निकालेगी। 19 दिसंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा की झांसी से शुरुआत हो रही है। पॉलिटेक्निक मैदान में जनसभा भी होनी है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। अब उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भी कार्यक्रम तय हो गया है। वहीं, भाजपा कार्यालय में पांचों मोर्चा, सेक्टर, वार्डों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सभी पदाधिकारियों को भीड़ लाने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही शहर के मानिक चौक, सर्राफा बाजार, बड़ाबाजार आदि इलाकों में लोगों को आमंत्रण पत्र बांटे। इस दौरान नवाब सिंह जादौन, यात्रा प्रभारी रोहित गोठनकर, परन शर्मा, संजीव अग्रवाल लाला, यश मिश्रा, नीता अवस्थी, अभिषेक जैन, अनिल सोनी, मुकेश सोनी मौजूद रहे। वहीं, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने सभास्थल का जायजा लिया। इस दौरान अखिलेश गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु डे, अमित साहू, मिथलेश साहू, विकास कुशवाहा रहे।
बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को
झांसी। बहुजन समाज पार्टी की बैठक में 25 दिसंबर को बबीना के सीताराम पैलेस में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा बनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने की। इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी बीके गौतम, रविकांत मौर्या, दशरथ सिंह रापूजत, सेक्टर प्रभारी कैलाश पाल, रविंद्र, देवेंद्र अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य रजनी गौतम, मदन अहिरवार, जयपाल अहिरवार, अनिल सेन मौजूद रहे। आभार बबीना विधानसभा अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने व्यक्त किया।