फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BJP started Shri Ram Janmabhoomi Darshan campaign

Jhansi News: भाजपा ने शुरू किया श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान

Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
BJP started Shri Ram Janmabhoomi Darshan campaign
झांसी। भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार ने बताया कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पार्टी द्वारा प्रभु दर्शन कराने के लिए श्रीराम जन्मभूमि दर्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 1344 श्रद्धालु ट्रेन से दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा भी आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। झांसी मंडल से पहली ट्रेन 10 फरवरी की रात 11:55 बजे अयोध्या के लिए रवाना होगी। श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के बाद दो अतिरिक्त बोगी लगाने की मांग की गई है। जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने बताया कि श्रद्धालुओं को विदा करने के लिए स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए 30 अक्तूबर 1990 को गोली लगने से जान गंवाने वाले कारसेवक जगत प्रकाश अग्रवाल के माता-पिता और घायल हुए कारसेवकों द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। ट्रेन रवाना होने से पहले झांसी में भगवान राम के चित्रों को सजाया जाएगा। सभी कोचों में कोच प्रमुख, भोजन प्रमुख, जल प्रमुख, चिकित्सा प्रमुख बनाया गया है। सभी श्रद्धालुओं की पहचान के लिए आई कार्ड फोटो सहित दिए जाएंगे। इस दौरान प्रदीप सरावगी, संजीव तिवारी, दिगंत चतुर्वेदी, निशांत शुक्ला, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा, सलिल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed