{"_id":"60e0b5f88ebc3ebf4a338691","slug":"biker-gang-loot-mangalsootra-villagars-caught-jhansi-news-jhs198669280","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का मंगलसूत्र लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का मंगलसूत्र लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। रामनगर मार्ग आसरा आवास कालोनी के पास शनिवार को दोपहर में एक बजे मोटर साइकिल से पति के साथ गांव जा रही महिला के गले से बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। इसके बाद शोर मचाने पर बछेह गांव के लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों ने लूट बिना नंबर की बाइक से की। बदमाशों को पकड़ने की सूचना गांववालों ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस दोनों बदमाशों और बाइक को अपने साथ ले गई। बदमाश भी पास के ही घुरैया गांव के निकले।
कांशीराम यादव ग्राम बछेह निवासी हैं। वह गुरसराय में परिवार के साथ टंकी के पीछे किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार की दोपहर लगभग एक बजे के बाद वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव बछेह में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार बदमाश भी गुरसराय से ही उनके पीछे लग गए जैसे ही वह रामनगर रोड पर बने आसरा आवास के पास पहुंचे बदमाशों ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। इतने में बाइक में पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटकर भाग निकले। कुछ दूरी तक कांशीराम ने उनका पीछा किया। वह चोर से चिल्लाए और गांववालों को फोन कर सूचना दे दी। इतने में गांववालों ने दोनों की घेराबंदी कर ली। दोनों को बाइक से गिराकर पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने को घिरा देखकर मंगलसूत्र फेंक दिया। वहां से मंगल सूत्र मिल गया।ग्रामीणों ने बदमाशों की पिटाई भी की। कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों ने अपने नाम गोकुल और सतेंद्र बताए। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। बाइक भी पुलिस लेकर चली गई।