फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike rider father and daughter died after being hit by a speeding vehicle

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बाप-बेटी की मौत

Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike rider father and daughter died after being hit by a speeding vehicle
चिरगांव । सहेली की शादी में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रही युवती एवं उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। चिरगांव के पास कानपुर हाइवे पर एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे पिता-पुत्री सड़क पर गिर गए जबकि पीछे से आए दूसरे वाहन ने दोनों को कुचल दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने देर-शाम पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बड़ागांव के बराटा निवासी मेहरबान सिंह (52) पुत्र केदार सिंह के पड़ोस में राम प्रताप रहते हैं। रविवार को राम प्रताप की लड़की नीलम की शादी चिरगांव स्थित एक गार्डेन से हो रही थी। नीलम और मेहरबान की छोटी पुत्री मधु (22) सहेली थीं। इस वजह से मेहरबान अपनी पुत्री मधु को लेकर चिरगांव गए थे। देर-रात विवाह समारोह में शामिल होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह दोनों चिरगांव से थोड़ा आगे कानपुर हाइवे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रहा, दूसरा वाहन भी उनके ऊपर से गुजर गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर में चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन, अत्यधिक चोट लग जाने की वजह से मधु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेहरबान की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अफसर बनना चाहती थी मधु
सड़क हादसे में मृत मधु पढ़ाई पूरी करके सिविल सेवा में जाने की इच्छा रखती थी। परिजनों का कहना है कि मधु हमेशा से पढ़ने मेें तेज रही है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही थी। स्नातक की पढ़ाई पूरी करके सिविल परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती थी। इसी साल उसका ग्रेजुएशन पूरा होना था। पिता मेहरबान एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक थे। पत्नी कुसुम की कई वर्ष पहले डिलीवरी के दौरान मौत हो चुकी। परिवार में बड़ी बेटी कविता, बेटा सुबोध एवं सबसे छोटी बेटी मधु थी। बड़ी बेटी कविता का विवाह हो चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed