फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bike collided with divider, youth died after falling 20 feet from over bridge

Jhansi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, ओवर ब्रिज से बीस फुट नीचे गिरकर युवक की मौत

Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with divider, youth died after falling 20 feet from over bridge
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दोस्तों संग पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे युवक की बाइक दिगारा ओवर ब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक ओवर ब्रिज से करीब बीस फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालात गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली के अलीगोल निवासी दानिश (18) पुत्र मुन्ना पिता के साथ उनके काम में हाथ बंटाता था। मंगलवार सुबह दानिश छनियापुरा निवासी अपने दोस्त जावेद 19 के साथ बरुआसागर पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब पांच बजे दोनों बरुआसागर से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही उनकी बाइक दिगारा ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंची, रफ्तार तेज होने से डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दानिश और जावेद दोनों ओवरब्रिज से करीब बीस फुट नीचे सड़क पर जा गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर बरूआसागर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों घायलों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। दानिश की हालत खराब होती देख डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया जबकि हालात नाजुक होने पर जावेद मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। दानिश की मौत की खबर लगते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed