फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Big success of STF 6 arrested along with the mastermind of gang selling distilled water in an empty bottle of Remedisvir

एसटीएफ की बड़ी कामयाबी : रेमडेसिविर की खाली शीशी में डिस्टिल वाटर मिलाकर बेचने वाले गिरोह के सरगना समेत 6 को दबोचा 

Sat, 01 May 2021 04:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 01 May 2021 04:44 PM IST
सार

गिरोह की भनक लगने पर शुक्रवार रात एसटीएफ के एक सिपाही को तीमारदार बनाकर भेजा गया। उसके साथ पचास हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस ने छापेमारी कर चार को मौके से पकड़ लिया। 

विज्ञापन
Big success of STF 6 arrested along with the mastermind of gang selling distilled water in an empty bottle of Remedisvir
Remdesivir - फोटो : social media

विस्तार

झांसी में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर चारों ओर मचे हाहाकार के बीच एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने रेमडेसिविर की खाली शीशी में डिस्टिल वाटर मिलाकर उसे ऊंची कीमत पर बेचने वाले बड़े गिरोह को धर दबोचा। मास्टर माइंड समेत गिरोह के छह सदस्य एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए, जबकि एक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से ढाई लाख रुपये समेत इंजेक्शन की कई खाली शीशियां भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में तीन मेडिकल कॉलेज में संविदाकर्मी हैं, जबकि शेष प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करते हैं। एसटीएफ कई दिनों से इनकी तलाश में थी। गिरोह की भनक लगने पर शुक्रवार रात एसटीएफ के एक सिपाही को तीमारदार बनाकर भेजा गया। उसके साथ पचास हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पुलिस ने छापेमारी कर चार को मौके से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ के बाद दो और पकड़ लिए गए। पूछताछ के दौरान मालूम चला कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में संविदा पर काम करने वाले तीन कर्मचारी यह काम पिछले कई माह से कर रहे थे। रेमडेसिविर की मांग होने पर मेडिकल कॉलेज के स्टोर से निकालकर उसे बेच देते। उसके बाद खाली शीशी में डिस्टिल वाटर के साथ कुछ एंटीबायोटिक मिलाकर स्टोर में जमा कर देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने की शुरुआत से जब डिमांड एक बारगी काफी बढ़ गई तब इन्होंने खाली शीशियों के लिए मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक पर स्थित मेडिकल स्टोर में काम करने वाले विशाल विरथरे समेत प्राइवेट नर्सिग होम में काम करने वाले हिमांशु, हरेंद्र, मानवेंद्र, सचिन से संपर्क किया और सभी को अपने साथ मिला लिया। यह सभी ग्राहक भी लेकर आते थे। 

आसपास के नर्सिग होम में जितनी भी शीशियां खाली होती थीं, ये लोग अपने संपर्क से उसे अपने पास मंगा लेते थे। खाली शीशियों में डिस्टिल वाटर समेत एंटीबायोटिक मिलाकर ग्राहकों को ऊंची कीमत पर बेच दिया जाता था। एसटीएफ के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो इंजेक्शन बाहर से आते थे, वह मरीज को नहीं लगाते थे। जानबूझकर विलंब करके मरीज के मरने का इंतजार करते थे। मरीज के मरते ही इंजेक्शन गायब कर देते थे। 

एसटीएफ ने आरोपियों की निशानदेही पर ढाई लाख रुपये नकद समेत एक दर्जन रेमडेसिविर की खाली शीशियां भी बरामद की हैं। एसटीएफ ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन, एक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed