फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betting is being done using Nepal's mobile numbers, betting in IPL is going on with the help of an app made in UAE

Jhansi News: नेपाल के मोबाइल नंबरों से खिलवाया जा रहा सट्टा, यूएई में बने एप की मदद से आईपीएल में चल रहा सट्टा

Wed, 09 Apr 2025 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Betting is being done using Nepal's mobile numbers, betting in IPL is going on with the help of an app made in UAE

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस को चकमा देने के लिए सटोरिए नेपाल के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके सहारे धड़ल्ले से ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल चल रहा है, लेकिन विदेशी नंबर होने से पुलिस सर्विलांस टीम भी इनको ट्रेस नहीं कर पा रही है। आईपीएल के साथ महानगर के पॉश इलाकों में सट्टेबाजी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस से बचने के लिए शातिर सटोरिए आधुनिक तकनीक की मदद ले रहे हैं। कुछ दिनों के भीतर पकड़े गए सट्टेबाजों से पुलिस ने नौ आईफोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, सट्टेबाज आईफोन के फेस टाइम का इस्तेमाल करते हैं। नेपाल के नंबरों से इस पर अपनी आईडी बना ली। इसके बाद यूएई में बने एप से देश भर में सट्टे का खेल चलता है। पुलिस ने सट्टेबाज गैंग से बरामद तीन डायरियां और बही खातों के जरिए करीब 53 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। बता दें, एक अप्रैल को सर्वनगर के प्लेटिनम अपार्टमेंट से सट्टेबाज गैंग का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें पुनावली गांव के प्रधान जय सिंह समेत पांच युवक पकड़े गए। इनके पास से तीन डायरी, एक बहीखाता बरामद किया गया। गिरोह के मुख्य एडमिन के तौर पर नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू पुत्र वृंदावन साहू का नाम सामने आया था। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके साथ पुलिस को अभी भी अभिषेक राय, सोमेश राय, आकाश ठाकुर, दीपेश राजपूत, निर्देश चतुर्वेदी, राजू झा की तलाश है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक, सट्टेबाजों की धरपकड़ के लिए एसआईटी गठित की गई है। टीम आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed