फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   better water suplly in hansaari

हंसारी की बेहतर होगी जलापूर्ति

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
better water suplly in hansaari
हंसारी में पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन करते महापौर रामतीर्थ सिंघल। - फोटो : REPORTERS
हंसारी की बेहतर होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

हंसारी स्थित बिजली स्टोर के नजदीक मंगलवार को पानी की टंकी और भूमिगत जलाशय बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। यह कार्य 2022 तक पूरा होगा।
पेयजल महायोजना के अंतर्गत हंसारी में 4600 किलोलीटर क्षमता का भूमिगत जलाशय और 2500 किलोलीटर की पानी की टंकी का निर्माण होना है। यह निर्माण पूरा होने पर हंसारी और आसपास क्षेत्र के लोगों को बेहतर जलापूर्ति मिलने लगेगी। मंगलवार को इस निर्माण के लिए महापौर रामतीर्थ सिंघल ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पार्षद उर्मिला देवी, आदर्श गुप्ता, अरविंद कुमार, प्रमोद यादव मौजूद रहे।

मालूम हो कि भारत सरकार की अम्रुत योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश जलनिगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के लिए झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना का गठन किया गया है। योजना की कुल लागत 896.68 करोड़ रुपये है। योजना को दो चरण में तैयार किया गया है। पहले चरण में 219.50 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 677.17 करोड़ रुपये से काम होगा। नगर निगम के 60 वार्डों को 29 जलापूर्ति जोन में बांटा गया है। पहले चरण में महानगर के अत्यधिक जलसंकट वाले 13 जोन को शामिल किया गया है। 16 जोन दूसरे जोन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed