फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beeda: Work will be done under the supervision of 53 divisions of 12 departments.

बीडा : 12 विभागों के 53 डिवीजन की निगरानी में होगा काम

Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Beeda: Work will be done under the supervision of 53 divisions of 12 departments.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के 12 विभागों में 53 अलग-अलग डिवीजन बना दिए गए हैं। सभी डिवीजनों में अफसरों की तैनाती करते हुए उनके बीच कार्यों का वितरण भी कर दिया गया है। अब बीडा का कामकाज और भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
बीडा के कामकाज को सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए इसमें 12 विभाग बनाए गए हैं। अब इन सभी विभागों के अलग-अलग डिवीजन बना दिए गए हैं। इनमें कार्मिक विभाग के दो, नियोजन के सात, अभियंत्रण (सिविल) के छह, अभियंत्रण (विद्युत) का एक, अभियंत्रण (यांत्रिक) के तीन, अभियंत्रण (जन स्वास्थ्य) के चार, भूलेख के पांच, सामान्य प्रशासन के 11, वित्त के पांच, कंप्यूटर के दो, विधि के दो और उद्योग विभाग के पांच डिवीजन बनाए गए हैं। सभी डिवीजनों के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी व महाप्रबंधक तैनात कर दिए गए हैं। सभी के बीच कार्य का विभाजन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी में नोएडा (न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की तर्ज पर बीडा विकसित किया जा रहा है। यहां यह औद्योगिक शहर सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। फिलहाल, इसका अस्थायी कार्यालय सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में संचालित किया जा रहा है। जल्द ही कार्यालय को किसान बाजार में शिफ्ट करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
ई-ऑफिस में तब्दील हुआ बीडा का कार्यालय
बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के कार्यालय को ई-ऑफिस में तब्दील कर दिया गया है। इसके साथ ही अब यहां सारा काम ऑनलाइन किया जाने लगा है। काम की गति में तेजी लाने और पारदर्शिता बनाए रखने की दृष्टि से ई-ऑफिस बनाया गया है। बीडा के सारे अभिलेखों का डिजिटल रखरखाव किया जा रहा है।
000000
फोटो----
बीडा के सभी विभागों में अलग-अलग डिवीजन बनाए गए हैं। डिवीजनों में कार्य विभाजन करते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इसके अलावा बीडा के दफ्तर को ई-ऑफिस में तब्दील कर दिया गया है। इन सभी प्रयासों से काम-काज और भी तेजी से होगा।

- अमृत त्रिपाठी, सीईओ-बीडा
000000
सारमऊ की ली गई 114 हेक्टेअर जमीन
बीडा विकसित करने के लिए 33 गांवों में जमीन ली जानी है। इसकी शुरुआत ग्राम सारमऊ से हुई है। अब तक सारमऊ में 114 हेक्टेअर जमीन बीडा के पक्ष में ली जा चुकी है। इनमें से 12 बैनामे बुधवार को हुए। जबकि अंबावाय में शुक्रवार से जमीनों के बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed