फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed counseling from today, chance for those ranked up to 75 thousand in the first round

Jhansi News: बीएड की काउंसलिंग आज से, पहले राउंड में 75 हजार तक रैंक वालों को मौका

Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
B.Ed counseling from today, chance for those ranked up to 75 thousand in the first round
- 22 सितंबर तक करना होगा पंजीकरण, 23 को होगा कॉलेज आवंटन अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शुक्रवार से बीएड की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। पहले राउंड में एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थियों को पंजीकरण कराने का मौका दिया जाएगा। 23 सितंबर को कॉलेज आवंटन होगा। कॉलेज की च्वाइस भरने की कोई सीमा तय नहीं है।



आखिरकार दो महीने बाद प्रदेश में बीएड की काउंसलिंग शुरू होने जा रही है। शासन ने बीयू को 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करने के निर्देश दिए थे। मगर कुछ विश्वविद्यालयों द्वारा स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी न कर पाने से काउंसलिंग फंस गई थी। अब तीन चरणों की काउंसलिंग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण की काउंसलिंग के दौरान 15 से 22 सितंबर तक एक से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी च्वाइस भर सकेंगे। 23 सितंबर को कॉलेज आवंटन होगा। 23 सितंबर से ही दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण खोल दिए जाएंगे। 75001 से दो लाख तक रैंक वाले अभ्यर्थी पंजीकरण के बाद दो अक्तूबर तक च्वाइस भर सकेंगे। इन अभ्यर्थियों को तीन अक्तूबर को काॅलेज आवंटन होगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग तीन से 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें दो लाख एक से अंतिम रैंक तक के अभ्यर्थी पंजीकरण करेंगे। 11 अक्तूबर को कॉलेज आवंटन होगा।
विज्ञापन


22 अक्तूबर से शुरू होगी पूल काउंसलिंग

बीयू द्वारा 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग शुरू की जाएगी। इसमें वो अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो पहले से तीसरे राउंड तक की काउंसलिंग में शामिल हुए मगर उन्हें च्वाइस के हिसाब से कॉलेज आवंटन न हुआ या फिर कॉलेज आवंटन के बाद प्रवेश नहीं लिया। पूल काउंसलिंग 28 अक्तूबर तक चलेगी। 29 को कॉलेज आवंटन होगा। इसके बाद चार से नौ नवंबर तक कॉलेजों में बची हुई सीटों पर सीधे प्रवेश होंगे। कॉलेज द्वारा ही प्रवेश कंफर्म करने के लिए छात्रों की सूची बीयू को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed