{"_id":"63e699132a6d04427605f316","slug":"bed-competition-from-day-one-4858-students-filled-forms-jhansi-news-jhs238666225-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड: पहले दिन से होड़, 4858 छात्रों ने भरे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड: पहले दिन से होड़, 4858 छात्रों ने भरे फॉर्म
विज्ञापन
झांसी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की छात्र-छात्राओं में होड़ पहले दिन से ही दिखने लगी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर 4858 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा है। इनमें से 615 ने फीस भी जमा कर दी है।
इस बार बीएड की प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दिया है। बीयू ने शुक्रवार से परीक्षा फॉर्म के लिए आवेदन खोल दिए। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीएड के प्रति छात्रों का रुझान पहले दिन से ही देखने को मिला है। 4858 ने फॉर्म भरा, जबकि 615 ने फीस भी जमा कर दी है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर छात्र-छात्राएं 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले साल साढ़े छह लाख छात्र-छात्राओं ने बीएड के लिए आवेदन किया था। सरकारी, सहायता प्राप्त और स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों को मिलाकर प्रदेश में बीएड की ढाई लाख सीटें हैं।
समस्या पर इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरने में यदि छात्र-छात्राओं को कोई समस्या आती है तो नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05102441145, 9151019698, 9151019699 पर संपर्क कर सकते हैं। नियंत्रण कक्ष का समन्वयक डॉ. सुनील त्रिवेदी को बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9151019695 है।
विज्ञापन
अधिकारी बना दिए पर नहीं निकाला पत्र
बीयू ने बीएड की परीक्षा के लिए राज्य समन्वयक से लेकर सह समन्वयक तक नियुक्त कर दिए हैं। मगर इसके लिए पत्र जारी नहीं हुआ है। ये समझ से परे है कि अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के बावजूद आखिर बीयू प्रशासन ने पत्र क्यों नहीं निकाला।