फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Basic education officer not recieve phone

खंड शिक्षाधिकारी नहीं उठा रहे फोन, निदेशक नाराज

Tue, 24 Nov 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Basic education officer not recieve phone
झांसी। तमाम कोशिशों के बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग में सुधार के प्रयासों को सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। हाल यह है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत लेखाकारों की बीआरसी में उपस्थिति जांचने के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से फोन किया जा रहा है। लेकिन जिले में अधिकांश खंड शिक्षाधिकारी फोन को रिसीव तक नहीं कर रहे हैं। ऐसे में निदेशक ने स्थिति को खेदजनक बताते हुए कडे़ निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत लेखाकारों को संबंधित बीआरसी मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश हैं। इसका पालन हो रहा है कि नहीं, इसे जांचने के लिए खंड शिक्षाधिकारियों के फोन पर कॉल सेंटर से वस्तु स्थिति का रैंडम सत्यापन कराया गया। हाल यह रहा कि झांसी मंडल के अलावा प्रदेश के कई जिलों के खंड शिक्षाधिकारियों ने कॉल रिसीव हीं नहीं की। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि लेखाकार संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में उपस्थित हो रहे है कि नहीं। ऐसे में नाराज राज्य परियोजना निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लेखाकार भी हैं उदासीन
जिला बेसिक कार्यालय से भी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के लेखाकारों को बीआरसी एवं विद्यालयों में उपस्थिति जांचने के लिए फोन किए जा रहे हैं। लेकिन इनमें से भी अधिकांश लेखाकार अपने कार्य के प्रति उदासीनता बरत रहे हैं। नौ लेखाकारों में से तीन ने फोन नहीं उठाया, जबकि एक का फोन स्विच ऑफ मिला और एक घर में मिले। जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी ने बताया कि लेखाकारों को नियमित उपस्थिति देने के लिए कहा गया है। यदि निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो कार्रवाई कठोर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed