फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ban on sand mining from rivers for three months

Jhansi News: नदियों से बालू के खनन पर तीन महीने के लिए लगी रोक

Sun, 02 Jul 2023 10:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ban on sand mining from rivers for three months
- अक्तूबर से घाटों पर शुरू होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नदियों से बालू के खनन पर तीन महीने के लिए रोक लग गई है, जिससे अब एक अक्तूबर से घाटों पर काम शुरू होगा। इस अवधि में जिले में अलग-अलग 21 स्थानों पर डंप की गई बालू से काम चलाना होगा।
बारिश के सीजन में खनिज विभाग द्वारा नदियों से बालू के खनन पर रोक लगा दी जाती है। इस बार भी एक जुलाई से 30 सितंबर तक के लिए जिले के सभी 18 घाटों से बालू का खनन करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खनिज विभाग द्वारा घाटों से मशीनें हटवा दी गईं हैं। घाटों तक गाड़ियां न पहुंच पाएं, इसके लिए आसपास के रास्तों में गहरे गड्ढे भी खोद दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस अवधि में बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खनिज विभाग की अनुमति से घाट संचालकों द्वारा जिले में 21 जगहों पर 100 लाख 30 हजार घन मीटर बालू डंप करके रखी हुई है। रोक के दरम्यान इस बालू को ही बाजार में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक लगते ही चढ़े दाम
झांसी। बालू के खनन पर रोक लगते ही दाम बढ़ गए हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह पहले तक 35,000 रुपये में मिलने वाली 900 घनफुट की गाड़ी अब 45,000 रुपये की हो गई है। कारोबारी जितेंद्र यादव के अनुसार आने वाले दिनों में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा बारिश की वजह से आवागमन में दिक्कत होने की वजह से गिट्टी के दाम भी चढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed