फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   balbhadra janmotsav celebrated with devotion and enthusiasm

भक्तों ने श्रद्धा से मनाया बलभद्र का जन्मोत्सव

Wed, 21 Aug 2019 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
balbhadra janmotsav celebrated with devotion and enthusiasm
भक्तों ने श्रद्धा से मनाया बलभद्र का जन्मोत्सव
विज्ञापन

झांसी। महानगर के श्रद्धालुओं ने बुधवार क ो भादो कृष्ण पक्ष की षष्ठी को भगवान बलराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। सदर स्थित प्राचीन बलदाऊ मंदिर में दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव की आरती शंख झालरों की ध्वनि के बीच की गई। मंदिर में भव्य झूला झांकी तथा शेषनाग जी की झांकी सजायी गई। भगवान के दर्शनों के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु उमडे़।
धार्मिक मान्यता है कि भगवान कृष्ण के बडे़ भाई बलराम, जिन्हें हलधर भी कहते हैं, का जन्म भादो माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी को हुआ था। षष्ठी पर बुधवार को सुबह से ही कृष्ण मंदिरों में पूजा पाठ शुरू हुई। भगवान बलराम की आराधना की गई। बधाई गीत गाए गए। सदर में लगभग 125 वर्ष पुराने बलदाऊ मंदिर में सुबह मंगला आरती, अभिषेक, श्रृंगार के बाद पंडित हृदेश शुक्ला ने दोपहर में जन्मोत्सव आरती की। श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए और गर्भगृह में विराजमान भगवान बलराम व पत्नी रेवती के दर्शन किए। मंदिर में झूला झांकी, शेष नाग तथा राम दरबार की झांकी सजायी गई।
विज्ञापन

आरती के बाद श्रद्धालुओं को माखन मिश्री एवं खिलौने प्रदान किए गए। इस मौके पर पंडित हृदेश शुक्ला ने कहा कि भगवान कृष्ण के बडे़ भाई भगवान बलराम शेषनाग के अवतार हैं, जो अपने साथ हल और मूसल दोनों रखते हैं। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त एकादशी को बलदाऊ मंदिर कमेटी की ओर से दही मटकी फोड़ो कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं के दस से अधिक दल दही मटकी फोड़ने की कोशिश करेंगे। इस दौरान मयूर नृत्य, वृंदावन का महारास भी कलाकार प्रस्तुत करेंगे। जन्मोत्सव कार्यक्रम अवसर पर प्रहलाद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राम रति देवी, पवन बंसल, ऋषभ शुक्ला, संत शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हरछठ पर्व पर महिला श्रद्धालुओं ने अपनी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत धारण किया। हरछठ की कथा सुनी और कुट्ी के चावल खाए। इसके अलावा प्रसाद में भगवान को छ्योला के पत्ते पर महुआ, चना, फूला आदि अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed