फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bad PPT kit and glaves and mask provide in medical college

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों को मिल रही घटिया पीपीई किट, ग्लव्स और मास्क

Sat, 08 Aug 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bad PPT kit and glaves and mask provide in medical college
पीपीपी किट - फोटो : ?????? ???
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में घटिया पीपीई किट, गुणवत्ताहीन ग्लव्स और मास्क की सप्लाई की जा रही है। यह मामला किसी और ने नहीं, बल्कि खुद जूनियर डॉक्टरों ने उठाया है। प्राचार्य को दिए प्रार्थनापत्र में जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि निम्न गुणवत्ता वाले सामान देने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि कोविड अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्ड में मरीज अति गंभीर अवस्था में आते हैं। भर्ती मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए उचित और मानक पूर्व पीपीई किट, मास्क आदि की जरूरत होती है। जूनियर चिकित्सकों का आरोप है कि मौजूदा समय में जो पीपीई किट, मास्क उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं, वह बेहद निम्न गुणवत्ता वाले हैं। साथ ही जो ग्लव्स दिए जा रहे हैं, वह बहुत ढीले हैं। इन हालातों में काम करने से डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों
विज्ञापन

के कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। पहले भी कई डॉक्टर, रेजिडेंट कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। जूनियर डॉक्टरों ने मांग की कि उन्हें अच्छी क्वालिटी की पीपीई किट, ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराएं। इस मामले में मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि यूपी कॉर्पोरेशन से सप्लाई हो रही है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि लोकल पर्चेज भी की जा रही है तो उन्होंने साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed