फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ayushman problem

आठ नर्सिंगहोमों को नहीं मिल पा रहा ‘आयुष्मान’ का ‘वरदान’

Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
ayushman problem
झांसी। जिले के आठ नर्सिंगहोमों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण करने के लिए आवेदन किया है। कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक इन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई है। स्वास्थ्य विभाग इसके पीछे नर्सिंगहोमों द्वारा दो दस्तावेज न दे पाने को वजह बता रहा है। जबकि, नर्सिंगहोमों का तर्क है कि जिन अस्पतालों का पहले पंजीकरण हुआ, उनसे भी ये प्रमाणपत्र नहीं लिया गया।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इसके पात्र लोगों को साल में पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जाता है। मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग में 28 सरकारी और प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत हैं। कुछ समय पहले झांसी के आठ नर्सिंगहोमों ने योजना के तहत पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग में आवेदन किया। मगर अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। नर्सिंगहोम एसोसिएशन के सचिव डॉ. धीरज प्रकाश का कहना है कि अस्पतालों से फायर की एनओसी और बिल्डिंग कंप्लीशन सर्टिफिकेट की मांग की जा रही है। ये तो झांसी के किसी भी प्राइवेट हॉस्पिटल के पास नहीं है। जिन निजी अस्पतालों का पहले पंजीकरण किया गया, उनसे भी ये पत्र नहीं लिए गए। वहीं, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है। दो प्रमाणपत्रों की मांग की गई है। जल्द ही कोई रास्ता निकालकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed