{"_id":"5ddadd138ebc3e54ba58278b","slug":"attack-each-other-in-anger-jhansi-news-jhs1533261124","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन घर में घुसकर एक दूसरे पर हमला, 23 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन घर में घुसकर एक दूसरे पर हमला, 23 पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। गुदरी मोहल्ले में पुराने विवाद के चलते एकत्रित लोगों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लाठी डंडों से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छह को जेल भेज दिया है। अन्य फरार लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना कोतवाली स्थित गुदरी मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नरेंद्र अहिरवार शनिवार की रात घर पर थे, तभी कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चिल्लाने की आवाज सुनकर नरेंद्र के साथी भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से चले लाठी डंडों में मनोज गौतम, बालकृष्ण, प्रीति, राखी व नरेंद्र घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी ने फोर्र्स के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे छह लोगों को पकड़ा। मौका पाकर अन्य लोग भाग निकले। पांचों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात पुलिस ने एक पक्ष की कुसुमा की तरफ से दी गई तहरीर पर नरेंद्र, मनोज, संजय, चंद्रशेखर व कमल पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं, दूसरे पक्ष के नरेंद्र की तरफ से मनोज अहिरवार, जगदीश, अतीत, बंटी, दीपक, धन्नू, चंद्रशेखर, राहुल, संदीप, हीरा, उमाशंकर, राजा, खिल्ली, कोमल, मुन्नू, शशिभूषण व बाबा टोनी पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में संजय गौतम, चंद्रशेखर, कोमल और मनोज अहिरवार, जगदीश व अतीत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।