फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Atiq Son Asad Guddu Muslim took shelter in house of Parichha power plant contractor After murder of Umesh Pal

Asad Encounter: उमेश की हत्या के बाद पारीछा पावर प्लांट ठेकेदार के घर में गुड्डू ने ली थी पनाह, सतीश पांडेय...

Sat, 15 Apr 2023 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 15 Apr 2023 10:42 AM IST
सार

24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल की हत्या के दूसरे दिन ही गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज से फरार हो गया। यहां से भागकर वह झांसी पहुंचा। यहां बड़ागांव थाने के पारीछा पावर प्लांट निवासी सतीश पांडेय के यहां आकर ठहरा।

विज्ञापन
Atiq Son Asad Guddu Muslim took shelter in house of Parichha power plant contractor After murder of Umesh Pal
गुड्डू मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश गुड्डू मुस्लिम ने पारीछा स्थित पावर प्लांट निवासी सतीश पांडेय के घर पनाह ली थी। असद को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद एसटीएफ ने इस बात का खुलासा किया है। बड़ागांव थाने में डिप्टी एसपी एसटीएफ नवेंदु कुमार की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया कि 24 फरवरी को धूमनगंज में उमेश पाल की हत्या के दूसरे दिन ही गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज से फरार हो गया। 
विज्ञापन


यहां से भागकर वह झांसी पहुंचा। यहां बड़ागांव थाने के पारीछा पावर प्लांट निवासी सतीश पांडेय के यहां आकर ठहरा। एसटीएफ को जब उसके झांसी आने की भनक लगी तब एसटीएफ ने 17 मार्च को छापा मारा लेकिन, उसके पहले ही एसटीएफ के आने की भनक सतीश उर्फ बबलू एवं गुड्डू मुस्लिम को लग गई थी। 
विज्ञापन


एसटीएफ के पहुंचने से पहले ही यह दोनों यहां से फरार हो गए। एसटीएफ के इस खुलासे के बाद अतीक गैंग के साथ यहां के ठेकेदारों का कनेक्शन भी सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले सतीश के पिता पावर प्लांट में ही अधिकारी थे। पिता कई वर्ष पहले प्रयागराज से यहां आकर बस गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी दो वर्ष पहले मौत हो गई। उसके बाद से सतीश ने यहां ठेकेदारी शुरू कर दिया। एक मामले में ठेका न मिलने के बाद सतीश ने प्रयागराज कनेक्शन की बदौलत अतीक गैंग से संपर्क साधा। वहां से उसका परिचय गुड्डू से हुआ। गुड्डू ने यह ठेका दिलाने में सतीश की मदद की थी। 

इसके बाद से दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया। उमेश पाल की हत्या के बाद जब एसटीएफ ने गुड्डू के मोबाइल कॉल खंगाले तब उसमें सतीश का नाम भी सामने आ गया। इसके बाद उसे तलाशती हुई पिछले माह एसटीएफ यहां आ पहुंची। उसने पारीछा स्थित आवासीय कॉलोनी में दबिश देकर दो ठेकेदारों को उठा लिया, लेकिन सतीश चकमा देकर भाग निकला। 

 

जांच-पड़ताल में यह सामने आया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुड्डू प्रयागराज से भागकर सीधे झांसी पहुंचा। यहां से उसने सतीश से संपर्क साधा। यहां सतीश ने उसे ठहरने के लिए जगह मुहैया कराई। इसके बाद उसे यहां से आगे भागने में भी मदद पहुंचाई। एसटीएफ को अंदेशा है कि सतीश की मदद से ही हत्याकांड के शामिल दूसरे बदमाशों को भी आगे भगाया गया। गुड्डू अभी भी एसटीएफ को छका रहा है। उधर, सतीश भी उसके बाद से फरार चल रहा है।


 

ठेकेदार के घर फिर पहुंची एसटीएफ
ठेकेदार सतीश पांडेय के पावर प्लांट के पास स्थित आवासीय परिसर में शुक्रवार सुबह एसटीएफ टीम ने फिर छापा मारा। एसटीएफ टीम के पहुंंचते ही पूरे इलाके में खलबली मच गई। यहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए एसटीएफ अपने साथ ले गई है लेकिन, इसकी अभी तक किसी ने
पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed