फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At time of farewell in Jhansi girl refused to accompany boy when he had a stroke

विदाई में बिगड़ी बात: कार में बैठ कांपने लगा दूल्हा, फिर लेट गया, ऐसे हाल में देख दुल्हन ने जाने से किया मना

Mon, 13 Mar 2023 11:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Mar 2023 11:47 AM IST
सार

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर समाज के लोग भी पहुंचे गए। उन्होंने लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह ससुराल जाने के लिए राजी नहीं है।

विज्ञापन
At time of farewell in Jhansi girl refused to accompany boy when he had a stroke
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में थाना कोतवाली इलाके के अलीगोल मुहल्ला निवासी स्व. सुरेश शाक्या की बेटी आरती की 18 जनवरी को पुलिया नंबर नौ निवासी लालता प्रसाद के बेटे राजकुमार उर्फ मोनू के साथ सगाई हुई थी। शनिवार रात राजकुमार परिजनों के साथ बरात लेकर लड़की के यहां पहुंचा। धूमधाम से विवाह की सभी रस्में पूरी हुईं।

विज्ञापन

रविवार की सुबह विदाई के वक्त लड़की के कार में बैठते ही लड़के को अचानक मिर्गी का दौरा आ गया। वह कार से जमीन पर गिर गया और कांपने लगा। इस पर लड़की ने ससुराल जाने से मना करा दिया। जबकि, लड़के वाले दुल्हन को विदा कराकर ले जाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। मौके पर समाज के लोग भी पहुंचे गए। उन्होंने लड़की को मनाने की कोशिश की, परंतु वह ससुराल जाने के लिए राजी नहीं है। लड़की के भाई दीपक शाक्या ने बताया कि लड़के को मिर्गी का दौरा आता है, यह बात उनसे छुपाई गई थी।

विज्ञापन

सगाई के बाद बात करने से दिया गया था रोक
सगाई के बाद लड़की को लड़के से बात करने से रोक दिया गया था। दीपक का कहना है कि वह अपनी बहन को विदा नहीं करेंगे। शादी में तकरीबन पांच लाख रुपये का खर्च आया है, यह रकम लड़के वालों से लेंगे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed