फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ashok dyanchandra

मोहन बागान सम्मानित करेगा अशोक ध्यानचंद को

Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ashok dyanchandra
अशोक ध्यानचंद।
झांसी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र एवं भारत की 1975 वर्ल्ड कप विजेता टीम के प्रमुख सदस्य अशोक ध्यानचंद को मोहन बागान क्लब लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित करेगा। यह अवार्ड 29 जुलाई को ऑनलाइन दिया जाएगा। इस दिन क्लब का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

देश के प्रतिष्ठित क्लबों में मोहन बागान क्लब भारत के खेल इतिहास में एक बड़ा नाम रहा है। इसकी फुटबाल, हॉकी, टेनिस की टीमों में भारत के कई बडे़ खिलाड़ी खेले हैं। इनमें चुन्नी गोस्वामी, पीके बनर्जी, सुभाष भौमिक, नईमुद्दीन, हॉकी में ओलंपियन विजेता गुरबख्श सिंह, वेस्ट पेस आदि हैं। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद का कहना है कि करियर की शुरुआत में वह मोहन बागान क्लब से जुडे़ थे। इस क्लब की ओर से खेलने के लिए उन्होंने तब बी कॉम की परीक्षा भी छोड़ दी थी। क्लब का यह अवार्ड देश के शीर्ष खेल सम्मानों में है। उनके अनुसार इस क्लब का इतिहास 125 वर्ष पुराना है। मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिले, इसके लिए मोहन बागान क्लब प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed