फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Area Panchayat members mobilized against Babina block chief

Jhansi News: बबीना ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लामबंद हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

Sat, 14 Oct 2023 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members mobilized against Babina block chief
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना ब्लॉक के पचास से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लामबंद बने हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए उनकी ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवेदन दिए गए हैं। इसके अलावा सदस्यों को लेकर खींचतान भी जारी है।

बबीना ब्लॉक के 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से पचास से अधिक ने ब्लॉक प्रमुख बबीता यादव के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। पिछले दिनों उनकी ओर से ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए प्रशासन के समक्ष आवेदन दिए गए थे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 13 अक्तूबर की तिथि तय करते हुए सभी सदस्यों को बबीना ब्लॉक कार्यालय बुलाया गया था। लेकिन, पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब होने की वजह से बैठक नहीं हो पाई। अब सभी विरोधी सदस्य नई तारीख का इंतजार कर रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ इसी महीने अविश्वास प्रस्ताव लाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed