{"_id":"5e4065868ebc3ee612140d81","slug":"apoorvi-jhansi-news-jhs1596811195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिशु विहार से पहले बच्चा वार्ड में रहेगी हम सबकी ‘अपूर्वी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिशु विहार से पहले बच्चा वार्ड में रहेगी हम सबकी ‘अपूर्वी’
विज्ञापन
झांसी। हम सबकी अपूर्वी का नया घर खातीबाबा स्थित सेंट ज्यूड शिशु विहार होगा। लेकिन, इससे पहले नन्ही परी को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में एक सप्ताह तक रखा जाएगा, ताकि उसका शरीर सामान्य वातावरण के अनुरूप ढल सके। इसके बाद उसे शिशु विहार ले जाया जाएगा।
16 दिसंबर 2019 की सर्द रात में कोई नवजात को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के सामने वाली गली में मंदिर के पास कूड़े में फेंक गया था। कुत्तों ने अपूर्वी का एक हाथ खा लिया। इसी दौरान राहगीर ने कुत्ते से बचाकर नवजात को मेडिकल कॉलेज के न्यू बॉर्न सिक केयर यूनिट में भर्ती कराया। तब से वो यहीं भर्ती है। हालांकि, अब उसकी सेहत में सुधार हो गया है। उसे खातीबाबा स्थित शिशु विहार ले जाने की तैयारी है। लेकिन, इससे पहले उसे मेडिकल कॉलेज के सामान्य बच्चा वार्ड में रखा जाएगा।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि शुरुआत से ही अपूर्वी न्यू बॉर्न सिक केयर यूनिट में है, जो पूरी तरह से वातानुकूलित है। अभी वो बाहर के सामान्य वातावरण से परिचित नहीं है। इसलिए उसे एक सप्ताह तक मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में रखा जाएगा, जिससे उसका शरीर सामान्य वातावरण के अनुरूप ढल सके। इसके बाद बाल कल्याण समिति द्वारा शिशु विहार को सौंपा जाएगा।