फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animal feed made factory seal

मिलावटी पशु आहार बनाने वाली फैक्टरी सील, संचालक गिरफ्तार

Fri, 26 Mar 2021 07:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Animal feed made factory seal
ओरछा (झांसी)। थाना क्षेत्र के गुजर्रा गांव में चूना पत्थर और मिट्टी पाउडर मिलाकर पशु आहार बनाने वाली एक अवैध फैक्टरी पकड़ी गई है। जिला कलक्टर आशीष भार्गव की मौजूदगी में पशु चिकित्सा अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने फैक्टरी को सील कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजित दीक्षित ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस को जानकारी दी थी कि ओरछा थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश सीमा से लगे गुजर्रा कला गांव में मिलावटी पशु आहार एक अवैध फैक्टरी में बनाया जा रहा है। उसका संचालन महेंद्र सिंह यादव उर्फ दीपू है। इसके बाद जिला कलक्टर आशीष भार्गव, एसडीओपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रोहित वर्मा, सीएमओ प्रताप सिंह खेंगर, एसआई रवि सिंह तोमर ने गुजर्रा गांव पहुंचकर मां दुर्गा फ्लोर इंड्रस्टीज पर छापा मारा। फैक्टरी संचालक जौ, आटा, चना, भूसी आटा सहित कई अन्य पशु आहारों में वजन बढ़ाने के लिए गोरा पत्थर एवं मिट्टी पाउडर मिलाकर बोरियो में पैक करा रहा था। इसका सैंपल लिया गया। मौके पर कमरों में 200 मिलावटी पशु आहार की बोरियों सहित फैक्टरी को प्रशासनिक अधिकारियों ने सील कर दिया। फैक्टरी के संबंध में संचालक कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने फैक्टरी संचालक महेंद्र यादव के खिलाफ धारा 272, 273, 420 के तहत मामला दर्ज कर ओरछा न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed