फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by the water falling, the young man and his companions brutally beat the tanker driver

Jhansi News: पानी गिरने से नाराज युवक व उसके साथियों ने टैंकर चालक को बेरहमी से पीटा

Sun, 16 Jul 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by the water falling, the young man and his companions brutally beat the tanker driver
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। थाना कोतवाली इलाके में जलसंस्थान के टैंकर से पानी गिरने से नाराज युवक व उसके साथियों ने टैंकर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस के सामने भी आरोपी टैंकर चालक से मारपीट करते रहे। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पंचवटी कॉलोनी निवासी वीरू कुशवाहा जलसंस्थान का टैंकर चलाता है। शनिवार सुबह तकरीबन आठ बजे वह फिल्टर से पानी लेकर उन्नाव गेट की ओर जा रहा था। इसी समय से टैंकर से पानी छलक गया, जो वहां खड़े युवक सोनू सेन पर गिर गया। इससे गुस्साए सोनू ने टैंकर चालक के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। युवक के तीन-चार साथी भी मौके पर आ गए और सभी टैंकर चालक को पीटने लगे।
विज्ञापन

बचने के लिए टैंकर चालक पास की एक दुकान में जा घुसा। लेकिन, आरोपियों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और दुकान के अंदर घुसकर मारपीट करने लगे। वहां से गुजर रहे पुलिस के दो सिपाही झगड़ा होते देख रुककर मामले की जानकारी लेने लगे। पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी टैंकर चालक को पीटते रहे। किसी तरह सिपाहियों ने टैंकर चालक को बचाया। पुलिस ने आरोपी सोनू को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि बाकी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में टैंकर चालक की शिकायत पर शहर कोतवाली में सोनू, विशाल, बबलू समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed