फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angered by the death of the student, the relatives blocked the

jhansi: कॉलेज गई थी छात्रा, परिजनों को मिली घायल होने की सूचना, उपचार के दौरान हुई मौत, जाम लगाकर किया हंगामा

Sun, 02 Jul 2023 06:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए नंदनपुरा तिराहे पर जाम लगा लगा दिया। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया 

विज्ञापन
Angered by the death of the student, the relatives blocked the
घटना से नाराज परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी बीकॉम की छात्रा भावना की शनिवार देर रात ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए नंदनपुरा तिराहे पर जाम लगा लगा दिया। कुछ देर में सीओ सिटी राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


भावना के चाचा रामाधीन सिंह का कहना है कि भावना 26 जून को छात्रवृत्ति का पता लगाने के लिए कॉलेज गई थी। कुछ देर बाद उसके घायल होने की सूचना मिली। परिजन जब मेडिकल कॉलेज पहुंचे तब वहां भावना घायल अवस्था में भर्ती थी। डॉक्टरों की हालत गंभीर बताने के बाद परिजन उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


परिजन रविवार को उसका शव लेकर ग्वालियर से झांसी पहुंचे। परिजनों का कहना है उसकी हत्या की गई है। सीओ सिटी राजेश राय, सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने परिजनों को समझाया बुझाया। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed