{"_id":"60f5e7e38ebc3e0a02433dc7","slug":"ancient-hanuman-temple-of-ranipur-will-be-developed-from-the-point-of-view-of-tourism-jhansi-news-jhs1999488144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा रानीपुर का प्राचीन हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा रानीपुर का प्राचीन हनुमान मंदिर
विज्ञापन
झांसी। रानीपुर स्थित प्राचीन हनुमानजी का मंदिर अनदेखी की वजह से जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। लेकिन, अब पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है। सौंदर्यीकरण पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मौके पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
हनुमान जी का मंदिर प्राचीन होने के कारण सालों से हजारों लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। आस-पास के ग्रामीणों के अलावा दूरदराज से भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। बाहर से आने वाले लोग मन्नत मांगते हैं। जिससे हर समय भीड़ जमा रहती है। मंदिर प्राचीन होने के कारण काफी जर्जर स्थिति में हो गया है। जिसके चलते पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकास कराने की योजना को तैयार किया गया है। योजना के तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा पथ को बनाया जाएगा। मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। श्रद्धालुओं व सैलानियों के बैठने के लिए संगमरमर पत्थर की बेंचों को स्थापित किया जाएगा। वहीं मंदिर के भीतर व बाहर रोशनी के लिए आधुनिक दूधिया सोलर लाइटों को लगाया जाएगा।
इस संबंध में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि हनुमान जी के मंदिर को पर्यटन की दृष्टि से विकास किया जा रहा है। निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।