फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An amount of Rs 20 crore approved for tourism development: Minister of State

पर्यटन विकास के लिए 20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत : राज्यमंत्री

Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
An amount of Rs 20 crore approved for tourism development: Minister of State
ललितपुर। इंटैक ललितपुर चैप्टर के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरुकता को लेकर आयोजित संगोष्ठी में राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि जनपद में मौजूद पर्यटन की संभावनाओं को निखारने के लिए सरकार ने 20 करोड़ की बड़ी धनराशि स्वीकृत की है। जिससे इस क्षेत्र के पर्यटन विकास को गति मिल सके।
विज्ञापन

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि पौधे इस धरा के आभूषण हैं। कोरोना काल में हम सभी ने देखा कि प्रकृति का संरक्षण कितना आवश्यक है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि विरासत गर्व का विषय है। इंटैक संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना काल की त्रासदी देखी है। ऐसे में हमने संकल्प लिया कि जल्द ही हम बड़े स्तर पर एक पौधरोपण कार्यक्रम जनपद के लोगों को साथ लेकर करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप कुमार जैन, सौरभ यादव, नरेश पंथ, अजय श्रीवास्तव, सहायक अभियंता रामेश्वर प्रसाद सोनी, विवेक, डॉ. सुनील खजुरिया, कुंजबिहारी शर्मा, सुनील शर्मा, मनोज पुरोहित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंटैक सह संयोजक रजनीश चड्ढा, ओमप्रकाश तिवारी, प्रमोद जैन मुडरा, राजीव सुड़ेले, रामबिहारी तिवारी, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed