{"_id":"5ff4b6798ebc3e31c965d13d","slug":"all-things-damage-for-fire-jhansi-news-jhs185302620","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में आग लगने से गृहस्थी का समान जलकर राख, नकदी समेत विवाह में देने के लिए दहेज का था समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में आग लगने से गृहस्थी का समान जलकर राख, नकदी समेत विवाह में देने के लिए दहेज का था समान
Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रक में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली के अलीगोल खिड़की के अंदर एक मकान में सोमवार देर-शाम अचानक आग लग गई। थोड़ी देर में पूरा दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई लेकिन, आग में काबू पाते-पाते पूरी गृहस्थी का समान जलकर स्वाहा हो गया।
अलीगोल खिड़की के अंदर निवासी जाहिद खान अपने पूरे परिवार के साथ टीकमगढ़ स्थित रिश्तेदारी में गए हुए थे। भुक्तभोगी के मुताबिक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोसियों ने घर के भीतर से धुआं निकलते देखा। धुआं देखकर पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बाहर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन, थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैल गई। देखते-देखते आग दुमंजिले घर तक पहुंच गई। आग को विकराल होता देख, लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। थोड़ी देर में फायर बिग्रेड की एक गाड़ी वहां पहुंच गई।
किसी तरह फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक गृहस्थी का काफी सामान आग की चपेट में आने से खाक में चुका था। भुक्तभोगी के मुताबिक घर के अंदर नकदी समेत विवाह में देने के लिए दहेज का समान रखा था लेकिन, वह सभी नष्ट हो गया हालांकि मकान में किसी के न होने से कोई जनहानि नहीं हुई। पड़ोस तक आग पहुंचने से पहले उसे बुझा दिय गया। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर का कहना है कि भवनस्वामी की ओर से नुकसान को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है।