फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh's goons used to make bullets in Bundelkhand, Modi is making missiles: Shah

अखिलेश के गुंडे बुंदेलखंड में गोलियां बनाते थे, मोदी मिसाइल बनवा रहे: शाह

Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh's goons used to make bullets in Bundelkhand, Modi is making missiles: Shah
झांसी। गृहमंत्री अमित शाह ने झांसी में तीन विधानसभाओं में जनसभाएं कर सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश के गुंडे बुंदेलखंड में कट्टे, गोलियां बनाते थे, प्रधानमंत्री मोदी ने डिफेंस कॉरिडोर देकर मिसाइल बनवाने का काम किया है। अब बुंदेलखंड की मिसाइल पाकिस्तान को जवाब देगी। एक हजार साल से बुंदेलखंड की प्यास किसी ने नहीं बुझाई। मोदी बुंदेलखंड के लिए भागीरथ बनकर आए।
विज्ञापन

मऊरानीपुर, बरुआसागर और शहर में जनसभाओं के दौरान शाह सबसे ज्यादा हमलावर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर रहे। गृहमंत्री ने कहा कि यूपी में जब सपा की सरकार थी, तब प्रधानमंत्री मोदी दो रुपये किलो गेहूं देते थे। इस गेहूं को अखिलेश यादव नेपाल भेज देते थे। सपा सरकार में चार-पांच घंटे ही बिजली आती थी, जबकि योगी सरकार 20 से 24 घंटे बिजली दे रही है। 15 साल तक बुआ-बबुआ की सरकारें प्रदेश को लूटती रहीं। इन दोनों की सरकार बदलती थी तो सिर्फ माफियाओं के चेहरे बदल जाते थे। योगी ने दो हजार करोड़ की भूमि से अखिलेश के गुंडों का कब्जा छुड़ाया है। अब यहां माफिया नहीं, बजरंग बली का मंदिर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में सूखे से दो हजार किसान मरे और 300 से ज्यादा ने आत्महत्या की। भाजपा सरकार में इजराइल तकनीकी से यहां की पेयजल समस्या को दूर किया जा रहा है। 2.39 करोड़ से बड़ागांव में चेकडैम बन रहा है। महोबा में अर्जुन बांध परियोजना का लोकार्पण हुआ है। 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरू की है, जिससे नौ लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। शाह ने कहा कि धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत से जोड़ दिया। जब ये बिल आए थे तब अखिलेश संसद में मुझसे कह रहे थे कि खून की नदियां बह जाएंगी। एक कंकड़ तक कोई उछाल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed