{"_id":"6245e5206d954f151e6806e9","slug":"air-index-jhansi-news-jhs2177509138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं शहर की हवा जहरीली तो नहीं हो रही, तुरंत चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं शहर की हवा जहरीली तो नहीं हो रही, तुरंत चलेगा पता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अब झांसी में वायु गुणवत्ता की सटीक जानकारी लग सकेगी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में कंटीनियुस एंबियंट एयर मॉनीटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) की स्थापना की गई है। इसमें ऑटोमेटिक मशीन लगाई गई है, जिसके सेंसर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की जांच कर सकेंगे।
जिले में अब तक सटीक एक्यूआई का पता लगाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन की व्यवस्था नहीं थी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में मैनुअल ही एक्यूआई की जांच की जाती थी। मगर शासन ने स्वान कंपनी से अनुबंध किया है। इसके तहत झांसी समेत प्रदेश में 22 स्टेशन लगाए गए हैं। झांसी में लगे स्टेशन में सेंसर हैं, जो कि 21 पैरामीटर के आधार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक मापते हैं। खास बात ये है कि शहर ही नहीं बल्कि आसपास के 15 किलोमीटर क्षेत्र का भी एक्यूआई पता चल सकेगा। आसपास कहीं भी यदि लगातार कूड़ा जलाया जाएगा, हवा में घुलने वाले खतरनाक सूक्ष्म कण बढ़ेंगे या औद्योगिक कारणों से वायु गुणवत्ता प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा तो ये सिस्टम तुरंत सचेत कर देगा। जिला प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी निरंजन शर्मा ने बताया कि अब तक झांसी में प्रदूषण की स्थिति नियंत्रण में ही है।
इनका स्तर भी बताएगा सिस्टम
- पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर कितना है
- सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा कितनी है
- नाइट्रोजन ऑक्साइड का लेवल कितना है
- ओजोन किस मानक में है
- बैंजीन (केमिकल) का स्तर क्या है
- कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा कितनी है