{"_id":"5fa840fa8ebc3e9b8268c776","slug":"aganwari-centres-will-be-renovated-jhansi-news-jhs1806689192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्य
विज्ञापन
महानगर के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा कायाकल्प
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत महानगर के 30 आंगनबाड़ी केंद्रों की सूरत बदली जाएगी। इन केंद्रों में नौ करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्य तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य पूरा होने की ओर है। अब आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने के लिए भी पहल शुरू कर दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राथमिक विद्यालयों की तरह एक बड़ा हॉल, शौचालय, रसोई और एक स्टोर रूम बनाया जाएगा। बच्चों के खेलने के लिए छोटा मैदान भी होगा। महानगर में कई केंद्र किराये के भवनों में चल रहे हैं। इसे लेकर भी जमीन भी चिह्नित की जा रही है। केंद्रों के विकास पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने भी अधिकारियों को केंद्रों की सूची मुहैया करा दी है। नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प करने की तैयारी हो गई है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। करीब 30 केंद्रों को शामिल किया गया है।