फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After all how condition dead manorama

आखिर कैसे हुई थी मनोरमा की मौत

Sat, 19 Dec 2020 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
After all how condition dead manorama
झांसी। बुधवार रात थाना बड़ागांव क्षेत्र स्थित एक मकान में वृद्धा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ वजह सामने नहीं आ सकी। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के जौहरी बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता की मां मनोरमा गुप्ता (75) की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। लूटपाट का शक जताते हुए बदमाशों द्वारा हत्या कर दिए जाने की एफआईआर बड़ागांव थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की साफ वजह सामने नहीं आई। ऐसे में मौत का कोई भी कारण सामने नहीं आने के बाद भी पुलिस जांच कर रही है। शुक्रवार को बड़ागांव पुलिस ने घर पहुंचकर दिनभर जांच की। बड़ागांव थानाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कोई भी कारण सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed