फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a fight with her son, a grandmother sitting on the railway track with her two grandsons died, the grandson survived

Jhansi News: बेटे से झगड़े के बाद दो नाती संग रेल पटरी पर बैठी दादी की मौत, नाती बचे

Tue, 08 Apr 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
After a fight with her son, a grandmother sitting on the railway track with her two grandsons died, the grandson survived

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सोमवार शाम सीपरी बाजार के पंचवटी क्रॉसिंग के पास हृदय विदारक घटना सामने आई। बेटे से झगड़ने के बाद महिला अपने दो नातियों को गोद में लेकर रेल पटरी पर जा बैठी। वहां मौजूद लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं हटी। ट्रेन आने पर वहां मौजूद एक युवक ने साहस दिखाकर किसी तरह दोनों नातियों को खींचकर बचा लिया लेकिन, महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों मासूम बच्चों को पुलिस ने उसके पिता के हवाले कर दिया।

कोतवाली के अली गोल मोहल्ले में रहने वाला दीपक प्राइवेट काम करता है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दीपक शराब पीने का आदी है। इस वजह से कई साल पहले पत्नी तीन बच्चों समेत उसे छोड़कर चली गई। तीनों बच्चों का लालन-पालन दीपक की मां माधुरी (49) करती थीं। पड़ोसियों के मुताबिक दीपक अक्सर मां से भी विवाद करता था। मां के समझाने के बावजूद शराब पीना नहीं छोड़ रहा था। सोमवार को भी दीपक का मां से झगड़ा हुआ। नाराज होकर माधुरी अपने दो नाती अंशिका (3) एवं दिव्यांश (2) को लेकर पंचवटी रेलवे क्रासिंग पहुंच गई। यहां दोनों को गोद में लेकर रेल पटरी पर जा बैठी। वहां मौजूद लोगों ने उसे हटाने की कोशिश की। उसी समय अचानक ट्रेन आ गई। वहां मौजूद युवक ने साहस दिखाते हुए दोनों बच्चों को पटरी से घसीट लाया जबकि महिला ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। हादसे से वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक बेटे से विवाद के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी। बेटा शराब के नशे में विवाद करता था। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों बच्चों को पिता के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed