फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   advtiesment for kumbh shatal seva

कुंभ का गांव - गांव प्रचार करेंगी ‘कुंभ शटल’

Fri, 21 Dec 2018 02:02 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
advtiesment for kumbh  shatal seva
‘कुंभ शटल’ - फोटो : amarujala
प्रयागराज में जनवरी से कुंभ शुरू हो जाएगा। रोडवेज ने इसके लिए तैयारियां कर ली हैं। विभाग पांच मार्च तक कुंभ शटल बस सेवा चलाएगा। झांसी परिक्षेत्र को 14 बसें आवंटित होंगी। इनमें पांच बसें दे दी गई हैं। 52 सीटर यह बसें गांव - गांव जाएंगी और कुंभ का प्रचार - प्रसार करेंगी। सवारियों को भी सफर कराएंगी।
विज्ञापन

कुंभ में प्रदेश व देश के सभी हिस्सों से करोड़ों श्रद्धालु पवित्र तिथियों में स्नान को जाते हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए इसके लिए रोडवेज ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी के तहत वह कुंभ शटल बस सेवा चलाई जा रही है। यह बसें  प्रयागराज व अन्य जिलों में दौडे़ंगी। भगवा रंग में रंगी इन बसों में डिस्पले बोर्ड, म्यूजिकल सिस्टम, कुंभ के स्टीकर लगे हैं, जो कुंभ का प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं किराया भी सामान्य बसों की तरह होगा। यह झांसी और उसके ग्रामीण इलाकों से भी यात्रियों को प्रयागराज ले जाएगी। रोडवेज के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा के मुताबिक कुंभ शटल बस सेवा के तहत 5 बसें मिल गई हैं,  शेष 9 बसें एक दो दिन में मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed