{"_id":"dd9f3898bfda150f27e5cb2150d1246c","slug":"ad-film-start-at-the-fort-of-jhansi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा पर एड फिल्म शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी लक्ष्मीबाई की वीरगाथा पर एड फिल्म शुरू
ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई पर केंद्रित एड फिल्म बनाई जा रही है।
बृहस्पतिवार को किला व प्राचीन गणेश मंदिर में फिल्म की शूटिंग की गई।
दिल्ली से आई चालीस सदस्यीय यूनिट ने रानी की गौरव गाथा पर आधारित विभिन्न
दृश्यों को कैमरे में कैद किया।
शूटिंग की श्रृंखला में प्रात: प्राचीन गणेश मंदिर में रानी जिस स्थान पर बैठकर पूजा करती थीं, वहां का फिल्मांकन किया गया। इसके पश्चात ऐतिहासिक दुर्ग के आमोद उद्यान, पंचमहल आदि में विभिन्न दृश्य फिल्माए गए। 52 सेकेंड क ी एड फिल्म के लिए पहले दिन लगभग 10 से ज्यादा शॉट लिए गए। ई- मीडिया सॉल्यूशन के संयोजन में निर्मित एड फिल्म के लाइट प्रोडयूसर राघव झा के मुताबिक शूटिंग दस अक्तूबर तक चलेगी। रानी पर केंद्रित एड फिल्म में दुर्ग व गणेश मंदिर को शामिल किया गया है, वहीं रानी महल में कुछ कारणों के चलते शूटिंग संभव नहीं है।
किरदारों के संवाद के बिना बन रही एड फिल्म का निर्देशन नवरून बनर्जी कर रहे हैं। स्क्रिप्ट आरिफ खान ने लिखी है, जबकि कैमरामैन की जिम्मेदारी मोहन राव निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एड फिल्म में मधुर संगीत के साथ दृश्य दिखाए जाएंगे। यह सभी टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित की जाएगी।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत यूनिट आगरा, बनारस व लखनऊ में भी ऐतिहासिक स्थलों पर एड फिल्म की शूटिंग कर चुकी है। इस मौके पर रानी का किरदार निभा रहीं पूजा जोशी ने बताया कि वह पहली बार झांसी आई हैं। रानी का किरदार उनके दुर्ग में निभाकर खुद को गर्वित महसूस कर रही हूं।