फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused of illegal wine out of police reach

मिलावटी शराब के आरोपी नहीं चढ़ रहे हैं पुलिस के हत्थे

Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of illegal wine out of police reach
मिलावटी शराब के आरोपी नहीं चढ़ रहे हैं पुलिस के हत्थे
विज्ञापन

झांसी। मिलावटी शराब का अवैध धंधा करने वाले फरार आरोपियों की लगातार लोकेशन बदलने से पुलिस चकरघिन्नी बनी हुई है। दबिश देने के बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं, जिससे पुलिस को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश कोतवाली व स्वॉट टीम को दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 3 जून को कोतवाली व स्वॉट टीम ने नारायण बाग तिराहा के पास श्मशान घाट वाले रास्ते पर दबिश देकर सदर बाजार के सिमराहा निवासी तार राय को दबोचने के साथ ही बड़ागांव गेट बाहर मैरी तिराहा के एक मकान में दबिश देकर मनोज कुमार कुशवाहा और तालपुरा निवासी रवि को पकड़ा था। मौके से जिला निवाड़ी के थाना सेंधरी स्थित देवरी गांव निवासी जीवन राय, रामू राय, आकाश राय और कोतवाली के सामने कस्तूरी होटल वाली गली निवासी प्रदीप ओमहरे राय भाग निकले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद रिमांड ली थी, जहां सागर राय, आशुतोष पाल व राजकुमार झा के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया था। दो माह दिन बीतने के बाद भी फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन

आरोपियों की बार - बार लोकेशन बदलने से पुलिस के हाथ खाली हैं। सही जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। पता चला है कि आरोपी कभी झांसी तो कभी मध्य प्रदेश के जिलों में रह रहे हैं। रात के समय उनका अपने घरों पर भी आना जाना लगा रहता हैं। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने दौड़ भी लगाई, लेकिन जब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश स्वॉट व कोतवाली पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed