{"_id":"6a9948b0cf27b87b68079767","slug":"accident-on-jhansi-khajuraho-highway-ambulance-collides-with-unidentified-heavy-vehicle-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी-खजुराहो हाईवे पर हादसा: अज्ञात भारी वाहन से भिड़ी एंबुलेंस, चालक की मौत, गाड़ी के अंदर फंस गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी-खजुराहो हाईवे पर हादसा: अज्ञात भारी वाहन से भिड़ी एंबुलेंस, चालक की मौत, गाड़ी के अंदर फंस गया था
Thu, 03 Sep 2026 03:45 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:45 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर निवाड़ी थाना क्षेत्र में निवाड़ी भाटा रेस्ट एरिया के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झांसी से मऊरानीपुर की ओर जा रही एंबुलेंस ओवरटेक करने के दौरान अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान मन्नू कुशवाहा (36) निवासी भकौरा, मऊरानीपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि मन्नू झांसी में मरीज छोड़ने के बाद एंबुलेंस लेकर मऊरानीपुर लौट रहा था। निवाड़ी भाटा के पास वाहन को ओवरटेक करते समय उसकी एंबुलेंस अज्ञात भारी वाहन से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही रोड पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची।
पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत से चालक को निकाला
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सीआरओ संजय सिंह चंदेल पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक उसमें फंस गया था। टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे
मन्नू कुशवाहा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसकी पत्नी अनीता और चार छोटे बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी राखी,जानवी आठ वर्षीय, खुशी पांच वर्षीय बेटी और एक वर्षीय बेटा शामिल हैं। मन्नू ही एंबुलेंस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था और परिवार की आय का एकमात्र सहारा था। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मौत से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव के अखिलेश श्रीवास ने बताया कि मन्नू के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर है। ऐसे में परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और रोजमर्रा के जीवन-यापन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात भारी वाहन और उसके चालक की जानकारी जुटाने में लगी है।