{"_id":"69865786ca742603a10dd29a","slug":"a-young-man-tricked-three-women-into-marrying-him-the-brides-have-now-reached-the-police-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-735096-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: धोखा देकर युवक ने रचा ली तीन शादियां, चौथी करने की था फिराक में, पुलिस के पास पहुंची युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: धोखा देकर युवक ने रचा ली तीन शादियां, चौथी करने की था फिराक में, पुलिस के पास पहुंची युवतियां
Sat, 07 Feb 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:35 AM IST
सार
युवक चौथी शादी करने की फिराक में था लेकिन, तीनों पत्नी एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय जा पहुंचीं। मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
शादी(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी। बबीना निवासी युवक ने धोखाधड़ी कर तीन शादियां रचा लीं। हर पत्नी से मिली दहेज की रकम और उसके जेवर हड़प लिए। युवक चौथी शादी करने की फिराक में था लेकिन, तीनों पत्नी एकजुट होकर एसएसपी कार्यालय जा पहुंचीं। बबीना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक समेत उसके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
2019 में हुई थी पहली शादी
ललितपुर के लिधोरा गांव निवासी सुनील कुमार पढ़ाई बंद कर छोटा मोटा काम करने लगा था। पिता रेलवे में गैंगमैन हैं। तालबेहट निवासी पहली पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुनील से उसकी शादी 2019 में हुई थी। दहेज में आठ लाख रुपये कैश और जेवर दिए गए। कुछ महीनों बाद सुनील ने उसे मायके भेज दिया। कई महीने तक सुनील गायब रहा। दो साल बाद 2021 में उसने ललितपुर के गजौरा निवासी युवती से दूसरी शादी रचा ली। उसे अपनी पहली पत्नी के बारे में नहीं बताया। उससे दहेज में मिली नकदी और जेवर रख लिये। कुछ महीनों बाद उस युवती को भी मारपीट करके घर से निकाल दिया। वर्ष 2023 में उसने बबीना निवासी युवती से भी गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उसे अपने पहले की दो शादियों के बारे में नहीं बताया। तीसरी पत्नी को किसी तरह उसकी दो शादियों का पता चल गया। राज खुल जाने के बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा।
छानबीन में जुटी पुलिस
इसके बाद तीनों ने पुलिस के पास पहुंचकर गुहार लगाई। बबीना पुलिस ने आरोपी सुनील समेत उसके पिता सुदामा प्रसाद, मां सखी, भाई सोनू एवं तीन बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बबीना थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन कराई जा रही है।