{"_id":"601c099f8ebc3ed1b00028e3","slug":"a-women-sucide-eat-poision-for-not-goes-to-in-laws-house-jhansi-news-jhs1876973103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके न जाने देने से नाराज विवाहिता ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके न जाने देने से नाराज विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के ताज कंपाउंड निवासी विवाहिता ने मायके न जाने देने से नाराज होकर फिनायल पी लिया। ससुराल वाले उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, वहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ताज कंपाउंड निवासी सलमान पीआरडी जवान है। करीब छह वर्ष पूर्व थाना प्रेमनगर निवासी दिलदार की पुत्री शहनाज (30) से उसका निकाह हुआ। उनका दो साल का बेटा भी है। मायके पक्ष का आरोप है ससुराल वाले कई बातों को लेकर शहनाज को प्रताड़ित करते थे। उस से दहेज में रकम मांगी जाती थी। उसे मायके भी जाने नहीं दिया जाता था। मंगलवार को शहनाज ने पति से मायके भेजने की गुजारिश की लेकिन, उसे जाने नहीं दिया गया। शाम को दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। नाराज होकर शहनाज ने बाथरूम में जाकर वहां रखा फिनायल पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। घबराकर ससुराल वाले उसे पास के अस्पताल ले गए। लेकिन, वहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। जहां निजी अस्पताल में बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को उसका भाई अबरार ससुराल पहुंचा। घटना की सूचना उसने पुलिस को भी दे दी। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अबरार की तहरीर पर पुलिस ने पति सलमान, ससुर सुलेमान, सास कमरजहां, ननद फरीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।