फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman died due to firing in a wedding procession in Jhansi s Sipri Bazar

Jhansi: बरात में दूल्हे के पिता की बंदूक से पीएसी जवान ने की हर्ष फायरिंग, महिला की मौत, तीन लोग घायल

Wed, 15 Mar 2023 06:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 Mar 2023 06:21 PM IST
सार

बरात के पहुंचने पर पीएसी में तैनात सिपाही और उनका रिश्तेदार बंदूक लेकर फायरिंग करने लगा। इस बीच एक गोली वहां लगे खंभे से टकरा गई। जिससे उसके छर्रे आसपास खड़े लोगों में धंस गए।

विज्ञापन
A woman died due to firing in a wedding procession in Jhansi s Sipri Bazar
मिथलेश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार के हरकिशन सिंह डिग्री कॉलेज के पास स्थित मैरिज गार्डन में देर रात पीएसी जवान ने बरात आने के बाद हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली व उसके छर्रे धंसने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार दोपहर महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सिपरी बाजार पुलिस के मुताबिक रात करीब 12:00 बजे निशा गार्डन में कोतवाली निवासी रामेश्वर के बेटे की बारात पहुंची थी। बरात के पहुंचने पर पीएसी में तैनात सिपाही और उनका रिश्तेदार बंदूक लेकर फायरिंग करने लगा। एक गोली वहां लगे खंभे से टकरा गई। जिससे उसके छर्रे आसपास खड़े लोगों में धंस गए। 

विज्ञापन

वहीं पर मिथलेश उर्फ मिथला (42) पत्नी सुरेश प्रजापति खड़ी थीं। गोली और छर्रे लगने से मिथलेश और एक युवती खुशी बेहोश हो गए, जबकि तीन लोग लहूलुहान हो गए। यह देख मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में आसपास के लोग एकत्र हुए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार दोपहर मिथलेश को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान खुशी (18) पुत्री दिनेश कुमार, राजीव (14) पुत्र नवल कुमार, समेत चार लोग घायल हो गए। खुशी और राजीव को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है, जबकि दो लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed