फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A truck full of passengers collided heavily on Jhansi Kanpur highway

Jhansi: झांसी कानपुर हाईवे पर सवारियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत और 11 घायल

Mon, 29 May 2023 05:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 May 2023 05:46 PM IST
सार

आपे ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है। जबकि 11 सवारियां घायल बताई जा रही है।

विज्ञापन
A truck full of passengers collided heavily on Jhansi Kanpur highway
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी कानपुर हाईवे पर पूंछ से आगे अमरोख गांव के पास सवारियों से भरे आपे ऑटो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को मोंठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें 7 लोगों की हालत नाजुक होने पर इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूंछ से एक सवारी से भरा आपे ऑटो मोंठ की ओर जा रहा था। इसमें जालौन चुरखी निवासी 43 वर्षीय गीता देवी अपनी बहन विमला देवी समेत दो बच्चों को लेकर गांव चुरखी वापस जा रही थी। आपे जैसे ही अमरोख से आगे निकला, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आपे को टक्कर मार दी। आपे में बैठी सवारी सड़क पर जा गिरी। मौके पर गीता देवी समेत एक युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि उसकी बहन विमला देवी, रामवती पति किशन, निवासी लवायन, त्रिवेणी निवासी लावयन, खुशी निवासी लावयन, अभिषेक निवासी ओरछा, सोना समेत अन्य लोग घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed