{"_id":"6afcb2a9a96b442ca40ef5eb","slug":"a-team-has-arrived-to-investigate-allegations-of-the-embezzlement-of-government-funds-jhansi-news-c-420-1-mot1002-15181-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सरकारी धन के गबन के आरोपों की जांच को पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सरकारी धन के गबन के आरोपों की जांच को पहुंची टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सकरार। ग्राम पंचायत सकरार के प्रधान पर सरकारी धन के गबन और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जांच टीम गांव पहुंची। टीम ने शिकायतकर्ताओं से मिलकर आरोपों से जुड़े साक्ष्य एकत्रित किए।
भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम और लोक निर्माण विभाग अधिकारी वाली जांच टीम ने शिकायतकर्ताओं से अभिलेख लिए। उन्होंने छूटे हुए अभिलेखों को सात दिन में देने को कहा। टीम ने बताया कि साक्ष्यों की जांच के बाद मौके पर कार्यों की विस्तृत जांच होगी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये का गबन हुआ है। सड़क निर्माण, नाली, हैंडपंप मरम्मत और पेयजल टैंकर जैसी योजनाओं में कागजों पर काम दिखाकर फर्जी तरीके से धन निकाला गया। जबकि धरातल पर काम अधूरा है या हुआ ही नहीं। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित की।
जांच टीम ने स्पष्ट किया कि गबन की पुष्टि होने पर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और राशि की वसूली की जाएगी। ग्रामीणों ने टीम से गांव के विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन और पिछले पांच साल के आय-व्यय का हिसाब मांगा।
विज्ञापन
वहीं, शिकायतकर्ता में देवेंद्र, नरेंद्र, रामकिशुन, लखन और रामदयाल ने बताया कि टीम ने केवल साक्ष्य एकत्रित किए और कागजों के निरीक्षण के बाद मौके की जांच की बात कही। शिकायतकर्ता इससे संतुष्ट नहीं दिखे।