फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A mother-in-law, hurt by her daughter-in-law's taunts, committed suicide by consuming poison.

Jhansi News: बहू के तंज कसने से आहत सास ने खाया जहर, मौत

Fri, 30 Jan 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
A mother-in-law, hurt by her daughter-in-law's taunts, committed suicide by consuming poison.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बहू के तंज कसने से आहत सास ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
गुरसराय थाने के गांधी नगर मोहल्ले की गीता (45) पत्नी राकेश अहिरवार दो बेटे व बहुओं के साथ मकान में रहती थी। पति राकेश अहिरवार खेती-किसानी के अलावा मजदूरी करता है। बड़ी बहू रक्षा और गीता के बीच मतभेद था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को गीता बड़ी बहू रक्षा की बेटी को खिला रही थी तभी पड़ोस में रहने वाली महिला ने दादा-पोती को देखकर कहा- कुछ दिन बाद पोती का जन्मदिन है तो दादी से पैसे मिलेंगे। यह बात छत पर खड़ी बहू ने सुना और तंज कसा कि बच्ची ने सास से पैसे लिए तो उसके हाथ तोड़ दूंगी। यह बात गीता को नागवार गुजरी और दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि बहू की बात से आहत होकर गीता गुस्से में घर से बाहर चली गई और जहर खा लिया। गीता घर लौटी तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने बताया कि गीता ने जहर खा लिया है और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गीता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गीता के दो बेटे बॉबी व रितिक और दो बेटी काजल व वर्षा हैं। चारों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed