{"_id":"63c436e55d61225af75c1176","slug":"a-farmer-hanging-sucide-from-tree-jhansi-news-jhs2370675165-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फंदे पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फंदे पर लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बबीना थाना इलाके में एक किसान का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने गांव के एक पूर्व प्रधान पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पड़ताल जारी है।
ग्राम कोटी निवासी गुलाब सिंह (45) खेतीबाड़ी करते थे। शनिवार की रात उनका शव गांव में ही एक पेड़ पर लटका मिला था। मृतक के भाई सुखराम ने बताया कि गुलाब सिंह ने गांव के एक व्यक्ति को प्रधान का चुनाव का लड़ने के लिए ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। इसके कई साल बाद उसने महज 80 हजार रुपये ही लौटाए।
इसे लेकर भाई का पूर्व प्रधान से विवाद चल रहा था। भाई ने बताया कि गुलाब सिंह शनिवार को गांव में हुई एक तेरहवीं से लौट रहे थे। रास्ते में उनका पूर्व प्रधान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। खोजबीन करने पर उनका शव पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन
भाई ने पूर्व प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
वहीं, बबीना थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की बात सामने आई है। मृतक के शरीर चोट के निशान भी नहीं पाए गए। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, जांच जारी है।