फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 9th-grade student left home after being stopped from playing mobile games.

Jhansi News: मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 9वीं की छात्रा ने घर छोड़ा

Wed, 17 Dec 2025 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A 9th-grade student left home after being stopped from playing mobile games.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं की छात्रा को परिजनों ने मोबाइल गेम खेलने से रोका तो उसने घर ही छोड़ दिया। बांदा जिले के एक गांव से वह ट्रेन से झांसी आ पहुंची। उसे जीआरपी ने पकड़कर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। समझाने के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया। समिति के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा की गई काउंसिलिंग में उसने बताया कि वह मोबाइल पर गेम खेल रही थी। इस दौरान मां ने टोका तो वह घर से भाग आई। उसे समझाया कि अगर तुम गलत हाथों में पड़ गई तो भविष्य चौपट हो जाएगा।

वहीं, एक अन्य मामले में गुटखा खाने वाले आठवीं के छात्र को शिक्षक ने बुलाया तो कटेरा क्षेत्र का रहने वाला छात्र घर से भाग निकला। पूछताछ में उसने बताया कि वह मऊरानीपुर स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था। इससे पहले ट्रेन के लिए 8 किलोमीटर पैदल चला। झांसी स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि किशोरी व बालक को समझाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed