फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बाबा साहब ने शोषितों के हितों के लिए किया संघर्ष

बाबा साहब ने शोषितों के हितों के लिए किया संघर्ष

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों, शोषितों और वंचितों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था।
विज्ञापन

शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा, बीकेडी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, ताल पुरा व हंसारी में डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंडल जोन कोआर्डिनेटर विजय कुमार कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, मुकेश अहिरवार, डा. पुष्पा गौतम, सचिन शर्मा, संतोष कुशवाहा, जयपाल अहिरवार, चंद्रभान आदिम, आनंद साहू, रवि मौर्या, रामसेवक मौर्या, एड बृजेंद्र सिंह, देवराज सिंह कुशवाहा, रामकिशुन, बालकिशुन, बृजकिशोर, जे पी कुशवाहा, सचिन, सुभाष, मनीराम, संजय वाजपेयी, संतोष राज वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में तुलसा विवाह घर में पार्टी कार्यकर्ताओं की गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नंद किशोर भिलवारे के नेतृत्व और महापौर किरन राजू बुकसेलर के मुख्य आतिथ्य में कचहरी चौराहा स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पवन गौतम, अनिल मुस्तारिया, महेंद्र श्रीवास, ज्योति बनोरिया, तुलाराम अहिरवार, संत स्वरूप, सुभाष अहिरवार, राजा खटीक आदि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा किए गए माल्यार्पण के दौरान राजू बुकसेलर, संजय वाल्मीकि, रोहित गोठनकर, गिरिजा तिवारी, लक्ष्मी देवी राजपूत, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी अनुसूचित जाति / जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतराम पेंटर के नेतृत्व में सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ पार्टी जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, महानगर अध्यक्ष चौ. असलम शेर, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा विष्णु राय, हरीश हासानी, हरभजन साहू, केशभान पटेल, जे पी आनंद, सोहन खटीक, पार्षद वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र वाल्मीकि, हामिद मकरानी, सीताराम श्रीवास, शकील खान आदि मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग संविधान को बदलने की साजिश कर रहे हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, डा. सुनील तिवारी, अरविंद वशिष्ठ, एचपी पटेल, राजेंद्र रेजा, डा. टी चंद्रा, शफीक अहमद मुन्ना, रामप्रकाश अग्रवाल, रामनरेश त्रिवेदी, अनिल झा, पिंकी जैन, पूरन मिश्रा, सरला भदौरिया, भरत राय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर बसपा की सदस्यता छोड़कर आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस राष्ट्रीय समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर जिले के पांच स्थानों और महानगर के चार स्थानों पर खिचड़ी भोज व संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल, विधायक रवि शर्मा, राजीव सिंह, संजीव श्रृंगीऋषि, नरेंद्र पस्तोर, शिशुपाल यादव, संजीव बुधौलिया, रसकेंद्र गौतम, अनिरुद्ध गोयल, अभिषेक उपाध्याय, रामकिशन निरंजन, पुष्पेंद्र यादव, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।
प्रेमनगर क्षेत्र में कांशीराम जी स्कूल आफ थिंकिंग में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर डा. विजय आनंद अंबेडकर, राहुल अंबेडकर, सुनील अहिरवार, आदर्श गौतम आदि उपस्थित रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के मंडल अध्यक्ष ग्यासी लाल के नेतृत्व में कचहरी चौराहा पर डा. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। माताटीला बांध प्रखंड प्रांगण में जिला संयोजक कप्तान सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में रामबाबू, रामकिशन, मनोहर लाल, सरमन लाल, हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।
रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाना में डा. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में विचार गोष्ठी हुई, जिसमें मुख्य कारखाना प्रबंधक शिवेंद्र मोहन, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर दीपक निगम, जे पी शर्मा, बी एस रावत, बी के चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
लोक जनशक्ति पार्टी ने डा. अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर बुंदेलखंड प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष सौबीर सिंह, जिलाध्यक्ष असलम खान, दीपक त्रिपाठी, मकबूल हुसैन आदि उपस्थित रहे। एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अशोक कुमार, कमल किशोर, नारायण निरंजन, ऊषा गौतम, सर्व कोरी महासभा के संयोजक अमीर चंद्र आर्य, छोटे लाल, रामदास, अजय कुमार वर्मा, सुशील वर्मा, जिला श्रम अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामकुमार खरे, रामगोपाल राय, प्रतिपाल सोनी, संतोष सिंह चौहान, संजय पटैरिया, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन उत्तर मध्य रेलवे के मंडल अध्यक्ष गोविंद दास, आर डी वर्मा, अरुण कुमार, सत्यपाल सिंह, भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व मंत्री रातन लाल अहिरवार, प्रभूदयाल आदिम, सतीश कुमार भारती, हरीदास सुमन, सीताराम कुशवाहा, मुकेश अहिरवार, हरचरन लाल बौद्ध, कृष्णा पब्लिक इंटर कालेज खैलार में स्व. मानिक लाल मनके स्मृति शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में बी एल भास्कर जयप्रकाश भास्कर, विनोद यादव, पूजा अहिरवार और वीरांगना झलकारी बाई सामाजिक चेतना समिति ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर ओमप्रकाश, बृजलाल वर्मा, डा. प्रवीण, उमाचरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed