फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ब्रेकर में फाल्ट आने से ठप हुई आपूर्ति

ब्रेकर में फाल्ट आने से ठप हुई आपूर्ति

Tue, 29 Oct 2013 05:43 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 29 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कालेज सब स्टेशन के ब्रेकर में घुसे एक चूहे ने इससे जुड़े एक दर्जन से अधिक मुहल्लों को साढ़े बारह घंटे तक बिजली से वंचित रखा। तड़के ढाई बजे गई बिजली अपराह्न तीन बजे लौटी। हालांकि, दोपहर साढ़े बारह बजे फाल्ट को दूर कर लिया गया था, लेकिन बारह बजे नियमित कटौती शुरू हो जाने के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इस अवधि में लोगों को बिजली अनापूर्ति के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बताया गया कि तड़के ढाई बजे मेडिकल सब स्टेशन के नारायण बाग फीडर में चूहा घुस गया, जिससे स्पार्किंग हो गई। इससे बस बार में खराबी आ गई और नारायण बाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। सोमवार की सुबह अवर अभियंता दिग्विजय सिंह की देखरेख में फाल्ट दूर करने का काम शुरू हुआ। मरम्मत का काम दोपहर साढ़े बारह बजे पूरा हो पाया। हालांकि, इससे पहले ही दोपहर बारह से तीन बजे तक की कटौती शुरू हो गई। अपराह्न तीन बजे इस क्षेत्र में आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस कारण नारायण बाग, सत्यम कालोनी, मद्रासी कालोनी, अन्नपूर्णा कालोनी, महाकालेश्वर, डड़ियापुरा समेत एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
विज्ञापन

वहीं, रानी महल क्षेत्र में कटे संयोजन पर बिजली जलाने वाले चार उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बकाया जमा न करने पर आठ उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed