{"_id":"24-26852","slug":"Jhansi-26852-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत कर्मियों की दीपावली फीकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत कर्मियों की दीपावली फीकी
Jhansi
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस बार चार दर्जन से अधिक पंचायत कर्मियों की दीपावली फीकी रहेगी। अध्यक्ष पद रिक्त होने की वजह से उन्हें दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है।
सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष का पद पिछले दो माह से रिक्त बना हुआ है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा जिला पंचायत के कर्मचारियों व पेंशनरों को भुगतना पड़ रहा है। पंचायत की व्यवस्था के तहत कोषागार को वेतन - पेंशन बिल अध्यक्ष व अपर मुख्य अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी किया जाता है। लेकिन, अध्यक्ष पद खाली है, जिससे वेतन - पेंशन बिल जारी नहीं हो पा रहा है। इससे कर्मचारियों व पेंशनरों को सितंबर व अक्तूबर माह का भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि, शासन के पास वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पेंशन - वेतन का भुगतान कराने का अधिकार है, बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के एन शुक्ल ने बताया कि इस बारे में विभागीय मंत्री के अलावा उच्चाधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है। लेकिन, अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बनी है। अब दीपावली बाद ही कुछ हो पाना संभव है।
आखिर मैन्युअली जारी किया वेतन
झांसी। चेकलैस ई पेमेंट प्रणाली के तहत डाटा अपलोड नहीं करने पर कोषागार ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का वेतन निर्गत करने से हाथ खड़े कर दिए थे। लेकिन, दीपावली पर अधिकारियों के अनुरोध पर मैन्युअली वेतन जारी कर दिया गया। मुख्य कोषाधिकारी डा. एस के मिश्रा ने बताया कि विभागों को यह आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद किसी भी दशा में मैन्युअली वेतन जारी नहीं किया जाएगा।